Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में महिला के साथ दुर्व्यवहार, हिजाब खींचा

Webdunia
रविवार, 11 जून 2017 (14:20 IST)
लंदन। ब्रिटेन में आतंकवादी हमले के बाद घृणा अपराध अचानक बढ़ गए हैं और इसी के तहत एक मुस्लिम महिला को कथित तौर पर धक्का देकर सड़क पर गिराने और उसका हिजाब खींचने का मामला सामने आया है।
 
घटना पीटरबरो के फेनगेट की है। यहां एक महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ कार से उतरी और उसने सड़क पार की ही थी कि उसे पीछे से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया।
 
पीटरबरो टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार महिला के हिजाब को खींचकर उसके सामने फेंक दिया गया। इस पूरे वाकये के दौरान कोई बातचीत नहीं हुई लेकिन पुलिस ने पुष्टि की है कि वह इस मामले को नस्ली अथवा धर्म से जुड़े घृणा अपराध से जोड़कर देख रही है।
 
बताया गया है कि आरोपी पुरुष गोरा, लंबा और सामान्य कद-काठी वाला है और वह काले हुड वाली टी-शर्ट पहने था। रिपोर्ट में पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि इस हमले से पीड़िता हिल गई लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई है।
 
मैनचेस्टर और लंदन ब्रिज में आतंकवादी हमलों में 30 लोगों के मारे जाने के बाद यहां घृणा अपराध बढ़ गए हैं। लंदन के मेयर सादिक खान ने पिछले सप्ताह कहा था कि लंदन हमले के बाद राजधानी में मुसलमानों के खिलाफ अपराध 5 गुना बढ़ गए हैं लेकिन पुलिस इन्हें कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
 
इसके अलावा मैनचेस्टर हमले के बाद पुलिस में घृणा अपराध के मामले ज्यादा दर्ज किए गए हैं। इनमें एक मुस्लिम स्कूल को बम हमले की धमकी मिलने और नकाब पहने महिला को मुस्लिम परिधान नहीं पहनने की हिदायत देना शामिल है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख