Publish Date: Wed, 20 Apr 2022 (21:06 IST)
Updated Date: Wed, 20 Apr 2022 (21:07 IST)
भूकंप में कितनी तबाही हुई इसका अंदाजा हम रिक्टर पैमाने पर मापी गई उसकी तीव्रता से लगाते हैं। वहीं अगर इतिहास की बात करें तो विश्व में सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप उत्तरी चिली में आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 9.5 थी।
खबरों के अनुसार, इस भूकंप की वजह से 8000 किलोमीटर तक सुनामी आई थी। उस समय धरती पर रह रहे इंसानों को 1000 साल तक आसपास के समुद्र तटों को छोड़ना पड़ा था।
यह भूकंप करीब 3800 साल पहले आया था। चिली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डिएगो सालाजार ने इस बारे में एक रिसर्च किया है। इस भूकंप के बाद आई सुनामी इतनी शक्तिशाली थी कि इससे 66 फीट ऊंची लहरें उठी थीं।