Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया के सबसे विशाल विमान ने भरी उड़ान, जानिए इस विमान से जुड़ीं 4 खास बातें

हमें फॉलो करें दुनिया के सबसे विशाल विमान ने भरी उड़ान, जानिए इस विमान से जुड़ीं 4 खास बातें
, रविवार, 14 अप्रैल 2019 (08:59 IST)
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी। शनिवार को इस बड़े विमान ने अपनी पहली यात्रा मोजावे रेगिस्तान के ऊपर की। यह विमान हवा में करीब ढाई घंटे तक रहा। जानिए क्या है इस विशाल विमान में खास... 
 
- इसका निर्माण स्केल्ड कम्पोजिट्स नाम की एक इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। 
- इस विशाल विमान में छह बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं।
- यह विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से ज्यादा है।
- विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है। दरअसल यह रॉकेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा।
webdunia
मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। इसके मुकाबले उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने में यह विकल्प ज्यादा अच्छा रहेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टोल प्लाजा कर्मचारी पर हमला, कार के बोनट पर 8 किलोमीटर तक घसीटा