'दुनिया की सबसे छोटी गाय' ने मचाया तहलका, लॉकडाउन के बीच सेल्फी लेने पहुंचे हजारों लोग

Webdunia
शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (14:52 IST)
आपने दुनिया में कई छोटे और बड़े कद के लोगों के रिकॉर्ड के बारे पढ़ा और सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी बौनी गाय के बारे में सुना है। जी हां, बौनी गाय... दरअसल, बांग्लादेश में एक 20 इंच की गाय देखी गई है, जिसका नाम रानी रखा गया है।

दावा किया जा रहा है कि रानी दुनिया की सबसे छोटी गाय है। हालांकि, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के लिए बता दें कि, दुनिया की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड भारत के पास है। भारत के केरल में माणिक्यम नाम की एक गाय है, जिसकी साल 2014 में लंबाई 24 इंच मापी गई थी।

बांग्लादेश में इस समय लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इसके बाद भी भारी संख्या में लोग इस गाय को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग न सिर्फ गाय को देखने पहुंच रहे है, बल्कि उसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। खबरों के अनुसार अभी तक कुल 15 हजार लोग इस गाय को देखने आ चुके हैं।

इस गाय को देखने आई एक 30 वर्षीय महिला रीना बेगम ने कहा कि ''मैंने अपने जीवन में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा।'' शिकार एग्रो फार्म के प्रबंधक, एम.ए. हसन हाउलाडर ने इस गाय को टेप से नापकर सबको दिखाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख