द रॉक के पिता WWE Hall of Famer रॉकी जॉनसन का 75 साल की उम्र में निधन

Webdunia
गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (18:07 IST)
हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन के पिता WWE लैजेंड रॉकी जॉनसन (Rocky Johnson) का 75 वर्ष की उम्र निधन हो गया। रॉकी जॉनसन का असली नाम वेड डगलस बाउल्स था। रॉकी जॉनसन 'सोल मैन’ के नाम से भी मशहूर थे।
 
रॉकी के बेटे रेसलर वेड ड्वेन WWE में 'द रॉक' के नाम से जाने जाते हैं। वेड ड्‍वेन अपने पिता से ही रेसलिंग के गुर सीखे थे। 1991 रिटायर होने के बाद ही रॉकी जॉनसन ने अपने बेटे ड्वेन जॉनसन को रेसलिंग के लिए ट्रेनिंग देनी शुरू की थी।
 
रॉकी नोवा स्कोटिया में जन्मे और पले-बढ़े और 1960 के दशक के मध्य में उन्होंने नेशनल रेसलिंग एलायंस के अंग के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
 
रॉकी जॉनसन ने साउदर्न, जॉर्जिया और फ्लोरिडा के हैवीवेट खिताब जीतने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी बनने का गौरव हासिल कर लिया था।
 
1983 में WWE करियर के दौरान रॉकी ने काफी प्रसिद्धि और सफलता हासिल की। WWE ने भी रॉकी जॉनसन के निधन पर इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए दु:ख प्रकट किया है।
(Photo courtesy: WWE Instagram)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख