Festival Posters

अमेरिकी चुनाव : कौन तोड़ेगा रोनाल्ड रीगन का रिकॉर्ड?

Webdunia
मंगलवार, 6 नवंबर 2012 (12:56 IST)
FILE
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में रोनाल्ड रीगन एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हुए हैं जिन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले सर्वाधिक पोपुलर वोट और सर्वाधिक इलैक्टोरल वोट मिले थे। आज तक कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है।

1984 के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व उप राष्ट्रपति वाल्टर मोन्डाले रोनाल्ड रीगन के मुकाबले में मैदान में थे। रीगन ने 69 साल की उम्र में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था और बढ़ती उम्र को लेकर वह आलोचनाओं के शिकार भी हुए थे।

आलोचनाओं के बावजूद रीगन ने नया इतिहास रचते हुए सर्वाधिक 54,455,075 पोपुलर वोट और सर्वाधिक 525 इलैक्टोरल वोट हासिल किए। इस आंकड़ें को आज तक कोई पार नहीं कर पाया है।

रीगन ने 50 राज्यों में से 49 राज्यों में जीत हासिल की और केवल अपने गृह प्रांत मिनिसोटा और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में ही मोन्डाले ने जीत दर्ज की। मोन्डाले को केवल 3800 वोट मिले। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी