आर्मस्ट्रांग के ऑटोग्राफ की निलामी

Webdunia
बुधवार, 29 अगस्त 2012 (09:27 IST)
PR
चंद्रमा पर पहली बार कदम रखने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के कई ऑटोग्राफ नीलाम किए जा रहे हैं और नीलामीकर्ताओं को इससे भारी धनराशि मिलने की उम्मीद है।

पिछले सप्ताह 82 साल की उम्र में नील आर्मस्ट्रांग का निधन होने के बाद उनके ऑटोग्राफ के लिए लोगों में भारी रूचि होने की उम्मीद की जा रही है।

नेट डी सेंडर्स ऑक्शंस नामक नीलामी कंपनी के मालिक नेट सेंडर्स ने कहा कि नील आर्मस्ट्रांग उनका ऑटोग्राफ चाहने वालों के प्रति काफी उदार रहते थे क्योंकि ये लोग अपोलो 11 मिशन से प्रेरित होकर उनके ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ पड़ते थे।

उन्होंने बताया कि जब आर्मस्ट्रांग ने महसूस किया कि कुछ लोग उनके ऑटोग्राफ को बाद में बेचने के लिए उनसे ऑटोग्राफ लेते हैं तो उनका ऐसे लोगों से मोह भंग हो गया। वह अपने ऑटोग्राफ के लिए कीमत लेने में विश्वास नहीं रखते थे। इसलिए हाल के दिनों में उन्होंने ऑटोग्राफ देना बंद कर दिया था।

वर्ष 1980 में नील आर्मस्ट्रांग के ऑटोग्राफ वाले एक फोटो की कीमत मात्र आठ डॉलर थी लेकिन उनके निधन के बाद यही फोटो 1300 से 5700 डॉलर में बिकने की उम्मीद की जा रही है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक