एलियन को पृथ्वी के बारे में न बताएं

नोबेल विजेता वैज्ञानिक ब्रायन की चेतावनी

Webdunia
रविवार, 26 अगस्त 2012 (23:56 IST)
FILE
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक ब्रायन पी. स्मित ने चेतावनी दी है कि एलियन के साथ किसी मुठभेड़ के नतीजे हमारे लिए अच्छे नहीं होंगे और अपने ठिकाने के बारे में उन्हें बताना बुद्धिमानी नहीं होगी।

वर्ष 2011 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार विजेता स्मित ने अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान यूनियन के 28 वें सम्मेलन में यहां कहा कि मुझे लगता है कि एलियन को यह बताने में बुद्धिमानी नहीं होगी कि हम कहां रहते हैं क्योंकि उनके साथ किसी भी तरह के मुठभेड़ का नतीजा सुखद नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि एलियन ऐसी चीज नहीं हो सकते हैं जिनके बारे में हमें चिंता करने की जरूरत है। वे बहुत-बहुत दूर होंगे और उन्हें ब्रह्मांड में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में इतना वक्त लगेगा कि उनसे कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन ऐसा होने पर ही ऐसा होगा।

ब्रह्मांड के फैलने के बारे में साक्ष्य देने को लेकर स्मित को साउल पर्लमुटर और एडम रीइस के साथ 2011 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था।

इस खोज से पहले आमतौर पर यह माना जाता था कि ब्रह्मांड के प्रसार की गति धीमी पड़ रही है। गौरतलब है कि दुनिया के सबसे प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने कहा था कि मानव को दूसरे ग्रहों पर मौजूद जीवन के बारे में अत्यधिक सावधान रहना चाहिए और एलियन के साथ संपर्क साधना जोखिम भरा होगा।

स्मित ने हॉकिंग की बातों से सहमति जताई और कहा कि मानव के पास चिंता करने के लिए कई चीजें हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि सूरज करीब चार अरब साल में हमारा साथ छोड़ने जा रहा है और अत्यधिक गर्म होने जा रहा है। इसलिए भविष्य में करीब 80 करोड़ साल बाद हमें इसका सामना करने के बारे में सोचने की जरूरत पड़ेगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला