क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल पर लगाया चक्कर

Webdunia
गुरुवार, 23 अगस्त 2012 (10:19 IST)
FILE
नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए क्यूरियोसिटी रोवर ने ग्रह की सतह पर अपना पहला एक छोटा चक्कर पूरा कर लिया है। रोवर ने इस चक्कर के जरिए अपनी अगली यात्रा की तैयारी की है, जिसमें वह मंगल पर जीवन की संभावनाओं की तलाश करेगा।

छह पहियों वाला यह रोवर उस जगह से ज्यादा दूर नहीं गया, जहां दो सप्ताह पहले उतरा था। यह लुढ़क कर लगभग 4.6 किलोमीटर आगे की ओर गया और फिर अपनी दिशा के लंबवत मुड़ गया। इसके बाद यह ग्रह की मिट्टी पर अपने निशान छोड़ता हुआ पीछे की ओर भी थोड़ी दूरी तक चला। इस अभियान के प्रबंधक इस बात से खुश हैं कि रोवर ने अपना पहला चक्कर बिना किसी बाधा के पूरा कर लिया।

नासा जेट प्रणोदक प्रयोगशाला के परियोजना प्रबंधक पीटर थीसिंजर ने कहा कि हमने रोवर बनाया है। अगर यह घूमता ही नहीं तो हमारा काम पूरा नहीं हो पाता। इसलिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण समय है। क्यूरियोसिटी ने अपनी चालन क्षमताओं की जांच के लिए अपने सभी 6 पहियों को सफलतापूर्वक खोल लिया था। इसके बाद उसने अपना यह छोटा-सा चक्कर पूरा किया।

मंगल की भू-मध्य रेखा के पास स्थित गेल ग्रेटर में क्यूरियोसिटी 5 अगस्त को उतरा था। इसका उद्देश्य वहां के पर्यावरण की जांच करके पता लगाना है कि क्या कभी वहां सूक्ष्मजीवों का अस्तित्व था? आखिर में रोवर को मंगल स्थित माउंट शार्प नामक पर्वत पर जाना है। यह पुरानी क्रेटर मिट्टी के जमाव से बना हुआ है। इस पर्वत के आधार में पूर्व में रहे पानी की मौजूदगी के सबूत मिले हैं। इसी की वजह से यहां पर जीवन की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

नितिन गडकरी को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में PM मोदी को मिला था यह सम्‍मान

ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध के निर्माण से भारत और बांग्लादेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा : चीन

Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास

UP : गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का STF ने किया भंडाफोड़, 4 देशों का राजनयिक बताता था ठग, नौकरी के झांसे के नाम पर लूट

Infosys ने कमाया 6921 करोड़ रुपए मुनाफा, जानिए जून तिमाही में कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी