प्रतिभा पाटिल ने देखा टेबल माउंटेन

Webdunia
शनिवार, 5 मई 2012 (08:07 IST)
FILE
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पहली ऐसी वैश्विक नेता बन गई हैं, जिन्होंने यहां टेबल माउंटेन की यात्रा की। इस पहाड़ को तीन साल चली स्पर्धा के बाद एक दिन पहले ही दुनिया के 7 नए प्राकृतिक आश्चर्यजनक स्थलों में शामिल किया गया है।

इस पहाड़ को देखने आई प्रतिभा को गाइड ने बताया कि यह एक सुखद संयोग है कि घोषणा के कुछ समय बाद ही उन्होंने इस 1067 मीटर ऊंचे प्राकृतिक आश्चर्य की यात्रा की है।

यहां आ रही रिपोर्ट के मुताबिक टेबल माउंटेन को 5वां नया प्राकृतिक आश्चर्य चुना गया है। उसके साथ हालोंग खाड़ी, इगुअझू जल प्रपात, जेजू द्वीप समूह और पुटरे प्रिसेंसा भूमिगत नदी को भी शामिल किया गया है। ब्राजील की अमेजन नदी और कोबोदो द्वीप समूह को अब भी अस्थायी सूची में बने हुए हैं।

राष्ट्रपति को बताया गया कि टेबल माउंटेन दुनिया के प्राचीनतम पहाड़ों में से एक है और यह 50 करोड़ साल पहले बना था। इसके विपरीत हिमालय काफी युवा पहाड़ है, जिसकी आयु करीब 5 करोड़ साल है।

भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी गाइड बिली मागन ने प्रतिभा को बताया कि केपटाउन पूरे विश्व में संभवत: एकमात्र शहर है, जिसे एक पहाड़ के आसपास स्थापित किया गया है। वर्ष 1998 में विश्व पर्यावरण दिवस पर नेल्सन मंडेला ने टेबल पहाड़ को ‘पृथ्वी का उपहार घोषित किया था।’ (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ के बाद कठुआ में भी बादल फटने से तबाही, 7 की मौत

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन, जो होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगें, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मुंबई में 10 हजार वाहनों पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना, दही हांडी उत्‍सव में हुआ यातायात नियमों का उल्लंघन

चुनाव चोरी नहीं होने देंगे, बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत पर गरजे राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट, भाजपा का OBC और दक्षिण भारत के समीकरण पर दांव

चुनाव आयोग के सामने क्या हैं चुनौतियां, मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया खुलासा

Vice President Electon : NDA ने किया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान, INDIA ब्लॉक सोमवार को कर सकता है चर्चा

EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस का पलटवार, चुनाव आयोग ने फिर झूठ बोला

Bihar में मसौदा सूची से बाहर हुए 65 लाख मतदाताओं के नाम जिलों की वेबसाइट पर जारी, चुनाव आयोग ने दी जानकारी