भारत के पास हैं 100 परमाणु बम

Webdunia
मंगलवार, 24 जुलाई 2012 (17:32 IST)
FILE
अमेरिका के दो शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत हथियार बनाने योग्य अपने सारे प्लूटोनियम को आयुधों में तब्दील नहीं कर रहा है और वर्तमान में उसके पास वायु, थल और जल आधारित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम वाहनों के लिए 80 से 100 परमाणु आयुध मौजूद हैं।

‘न्यूक्लियर इनफॉरमेशन प्रोजेक्ट’ के निदेशक हान्स क्रिसटेंसन और ‘न्यूक्लियर पॉलिसी’ के वरिष्ठ फेलो रॉबर्ट एस नोर्रिस ने ‘बुलेटिन ऑफ दी एटॉमिक साइंटिस्ट्स’ में यह बातें कही हैं।

इन वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा अनुमान है कि भारत ने लगभग 520 किलोग्राम हथियार बनाने योग्य प्लूटोनियम तैयार किया है, जो 100 से 130 परमाणु आयुधों के लिए पर्याप्त है। हालांकि इस पूरे भंडार को परमाणु आयुधों में तब्दील नहीं किया गया है।

क्रिसटेंसन और नोर्रिस ने उपलब्ध सूचना के आधार पर यह अनुमान लगाया है कि भारत के पास वायु, थल और जल आधारित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम वाहनों के लिए 80 से 100 परमाणु आयुध मौजूद हैं।

दोनों वैज्ञानिकों ने कहा कि वह (भारत) जिन नई मिसाइलों को विकसित कर रहा है, उनके लिए उसे और परमाणु आयुधों की जरूरत होगी। क्रिसटेंसन और नोर्रिस ने लिखा, ‘मुंबई के पास मौजूद ध्रुव प्लूटोनियम निर्माण संयंत्र के अलावा भारत पूर्वी तट पर विशाखापट्टनम के पास एक दूसरा संयंत्र बनाने की योजना बना रहा है।

भारत कलपक्कम के पास इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में एक असुरक्षित ‘प्रोटोटाइप फास्ट-ब्रीडर’ संयंत्र बना रहा है, जिसके सक्रिय हो जाने पर भारत की प्लूटोनियम निर्माण क्षमता काफी बढ़ जाएगी। दोनों वैज्ञानिकों ने कहा कि भारत ने जमीन, समुद्र और हवा में आक्रामक परमाणु ताकत हासिल करने के लिए परमाणु हथियार विकसित करने के अभियान में तेजी लाई है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!