महान नायक थे नील आर्मस्ट्रांग : ओबामा

Webdunia
रविवार, 26 अगस्त 2012 (11:00 IST)
FILE
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चंद्रमा पर सबसे पहले कदम रखने वाले अपने देश के अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अमेरिका का महान नायक बताया।

ओबामा ने कहा कि चांद पर कदम रखने वाले इस पहले इंसान ने हमें बताया कि एक छोटे से कदम का महत्व कितना बड़ा हो सकता है। 20 जुलाई 1969 को चांद पर कदम रखने वाले आर्मस्ट्रांग का निधन 82 वर्ष की आयु में हो गया।

ओबामा ने कहा कि आर्मस्ट्रांग के निधन से वे खुद और मिशेल ओबामा बहुत दुखी हैं। नील अमेरिका के महान नायकों में से एक थे। वे सिर्फ अपने समय के ही नहीं, बल्कि हर दौर के नायक हैं। जब वे और उनके साथी 1969 में अपोलो-11 में सवार होकर आकाश की ओर निकले तो उनके साथ पूरे देश की उम्मीदें थीं।
ओबामा ने कहा, ‘उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि अमेरिकी जोश अकाल्पनिक लगने वाली चीजों के भी पार देख सकता है। पर्याप्त साहस और चतुराई हो तो सब कुछ संभव है।’ चांद की सतह पर अपना पहला कदम रखकर नील ने इंसानी उपलब्धि का एक ऐसा क्षण दे दिया, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। आज नील का वह जोश उन सभी पुरुषों और महिलाओं में मौजूद है, जिन्होंने अपनी जिंदगी अज्ञात चीजों को समझने के लिए समर्पित कर दी है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो अंतरिक्ष में और ज्यादा पहुंच बनाने के लिए आश्वस्त हैं।

ओबामा ने कहा कि एक छोटे से कदम का महत्व बताने वाले नील की यह विरासत लंबे समय तक दृढ़ रहेगी। आर्मस्ट्रांग के परिवार द्वारा उनके निधन की सूचना जारी करते ही ओबामा का यह बयान आ गया था।

आर्मस्ट्रांग के परिवार ने जारी बयान में कहा कि दुखी दिल से हम यह सूचित करते हैं कि हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण नील आर्मस्ट्रांग का निधन हो गया है। नील हमारे एक प्यारे पति, पिता, दादा, भाई और दोस्त थे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

सड़क दुर्घटना में हो गई थी बस चालक की मौत, एमएसीटी ने दिया 44 लाख का मुआवजा देने का आदेश

इंदौर- मालवा में क्‍यों रूठा मानसून, आखिर कब बरसेंगे राहत के बादल?

मुंबई में एयर इंडिया का विमान भारी बारिश के चलते रनवे से बाहर निकला

Air India Express ने उड़ान रद्द की, हवाई अड्डे पर मची अफरा तफरी, यात्रियों ने जताया विरोध

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, 471 सड़कें अवरुद्ध, एक माह में 72 की मौत, 22 बार बादल फटे