मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

Webdunia
गुरुवार, 8 मार्च 2012 (11:53 IST)
FILE
मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, अजीम प्रेमजी, नारायणमूर्ति, बिल गेट्स और वारेन बुफे जैसे धनी मानी व्यक्तियों के नामों वाली दुनिया के अरबपतियों की सूची में प्रत्येक 100 नाम में औसतन चार नाम भारतीयों के हैं।

भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 22.3 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ सूची में 19वें स्थान पर हैं। मुकेश (54) की सम्पत्ति एक साल पहले की तुलना में 4.7 अरब डॉलर कम हो गई है पर वह सबसे अमीर भारतीय हैं। कृष्णा गोदावरी थाले की रिलायंस गैस परियोजना का उत्पादन घट रहा है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा है।

यह जानकारी एक अरब डॉलर से अधिक की सम्पत्ति के मालिकों की एक ताजा सूची से मिलती है जिसे व्यावसायिक पत्रिका फोर्ब्स द्वारा हर वर्ष प्रकाशित किया जाता है।

फोर्ब्स द्वारा जारी इस सूची में 1,226 हस्तियां हैं। इनमें 48 नाम भारतीय हैं जिनकी सम्मिलित सम्पत्ति 194.6 अरब डॉलर है। इसके अलावा नौ नाम भारतीय मूल के लोगों के हैं, जो अब विदेशों में बस गए हैं।

दूससंचार का कारोबार करने वाले मैक्सिको के उद्यमी कालरेस स्लिम का नाम सूची में सबसे उपर है। उनकी सम्पत्ति 69 अरब अमेरिकी डॉलर के बराबार आंकी गई है। स्लिम के बाद माइक्रोसाफ्ट के प्रवर्तक गेट्स (61 अरब डॉलर) और बुफे (44 अरब डॉलर) का स्थान है।

आर्सेलर-मित्तल स्टील कंपनी के एलएन मित्तल (20.7 अरब डॉलर) के साथ 21वें, विप्रो के अजीम प्रेम जी 15.9 अरब डॉलर के साथ 41वें, जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 10.9 अरब डॉलर के साथ 80वें , बेनेट कोलमैन की इंदु जैन 578वें स्थान पर है। उनकी सम्पत्ति 2.2 अरब डॉलर है।

सूची में एयरटेल के सुनील मित्तल 8.1 अरब डॉलर के साथ 113वें, अनिल अंबानी 7.8 अरब डॉलर के साथ 118वें स्थान पर हैं। अनिल की बाजार में हैसियत लगातार गिर रही है। 2008 में वह 34.2 अरब डॉलर के आसामी थे।

भारतीय अरबपतियों में डीएलएफ के केपी सिंह (6.4 अरब डॉलर), एचसीएल के शिव नाडर (5 अरब डॉलर), फोर्टिस के मलविंदर सिंह (3.5 अरब डॉलर) गोदरेज के चेयरमैन आदि गोदरेज (2.4अरब डॉलर), बजाज ग्रुप के चेयरमैन राहुल बजाज (1.8 अरब डॉलर) और इन्फोसिस के चेयरमैन एनआर नारायणमूर्ति और परिवार (1.7 अरब डॉलर) के नाम भी शामिल हैं।

आधार परियोजना के प्रमुख नंदन नीलकणि, औषधि क्षेत्र के अजय पीरामल और के अंजी रेड्डी 1.4-1.4 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ 913वें स्थान पर हैं।

इस वर्ष की सूची में 128 नाम नए हैं जबकि पिछली सूची के 117 नाम बाहर हो गए हैं। सूची में सबसे अधिक 425 अरबपति अमेरिका के, 96 रूस के, 95 चीन, 55 जर्मनी, 37-37 ब्रिटेन और हांगकांग, 36 ब्राजील, 25 कनाडा, तथा 24-24 ताइवान और जापान के हैं।

अमेरिकी अरबपतियों में ओरैकल के लैरी एलिसन 36 अरब डॉलर, न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग 22 अरब डॉलर , गूगल के संस्थापक-द्वै सर्गेई ब्रिन ओर लैरीपेज 18.7 अरब डॉलर, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 17.5 अरब डॉलर, मीडिया मुगल रुपर्ट मडरेक 8.3 अरब डॉलर और फैशन की दुनिया की हस्ती राल्फ लारेन 7.5 अरब डॉलर के नाम प्रमुख है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

UP : कथावाचक कांड के बाद दांदरपुर गांव में बवाल, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव

ड्रग्‍स मामले में अकाली दल नेता मजीठिया को 7 दिन की रिमांड पर भेजा

अमेरिका के मुंह पर पड़ा तमाचा, इजराइल के खिलाफ ईरान ने जंग भी जीती, खामनेई का दावा

CM योगी बोले- पाकिस्तान पर हुआ बृह्मोस और आकाश का परीक्षण, दुनिया के लिए विश्वसनीय बनीं मिसाइल

POCO F7 5G : 7,550mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए Price और Specifications