मेक्सिको में जबरदस्त भूकंप, सैकड़ों घरों को नुकसान

Webdunia
बुधवार, 21 मार्च 2012 (11:41 IST)
FILE
दक्षिणी मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप का जबरदस्त झटका आया जिससे भूकंप के केन्द्र के पास लगभग 800 घरों को नुकसान पहुंचा। भूकंप के झटके ने कई बड़ी इमारतों को हिला दिया और प्रभावित क्षेत्र के लोग परेशान हो ग ए और हड़बड़ा गए।

मंगलवार क ो आए भूकंप ने मेक्सिको के सीमावर्ती क्षेत्र दक्षिणी ओक्साका और गुइरेरो राज्यों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। भूकंप के इस झटके को 1985 में आए अब तक के सबसे भयंकर भूकंप के बाद जबरदस्त भूकंप में से एक माना जा रहा है। 1985 के भूकंप में मेक्सिको सिटी में हजारों लोग मारे गए थे।

गुइरेरो में अधिकारियों ने पुष्टि की कि करीब 800 घरों को नुकसान पहुंचा जबकि 60 घर ढह ग ए। भारतीय समयानुसार रात स ाढ़ े 11 बजे आए भूकंप के कुछ घंटों बाद भी किसी के मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है। राजधानी में भी 5.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

भूकंप के केन्द्र से 25 किमी दूर ओमेटेपेक में अस्पताल निदेशक कैंपोस बेनिटेज ने कहा कि यह बहुत तेज था, बहुत तगड़ा झटका। गुइरेरो गवर्नर एंजेल एगुइरे ने पीड़ित लोगों की मदद के आदेश दिए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

सिरमौर में शिक्षक ने ही किया 24 छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

इंदौर में इंडिगो के विमान में निकली तकनीकी खराबी, 1 घंटे की देरी से गंतव्य के लिए हुई रवाना

ट्रंप ने ईरानी परमाणु केंद्रों को भारी क्षति पहुंचाने का किया दावा, ईरान ने किया इंकार

UP: सपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, जानिए किन पर हुई कार्रवाई

पाक नेताओं की ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार की अनुशंसा पर आने लगीं आपत्तियां