यहां दफन हैं 50 लाख से ज्यादा शव...

Webdunia
मंगलवार, 22 जुलाई 2014 (13:59 IST)
इराक के नजफ शहर में दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है। यह 1400 वर्ष पुराना है और यहां पचास लाख से ज्यादा शव दफन हैं और ऐसा भी नहीं है कि यहां पर शवों के दफनाए जाने का सिलसिला बंद हो गया है।
PR

यहां बनी कब्रों के पत्थर इतनी दूर तक फैले हुए हैं, जितनी दूर तक आपकी आंखें देख सकती हों। नजफ की वादी अल सलाम (शांति की घाटी) सबसे पुराना इस्लामी कब्रिस्तान है और शिया मुस्लिमों के पवित्र शहर नजफ के पास है।

चूंकि यह स्थान इमाम अली ‍इब्न अबी तालिब की कब्र के पास है, इसलिए प्रत्येक शिया धर्मावलंबी चाहता है कि उसे भी यहीं दफनाया जाए। इमाम अली पहले शिया इमाम थे और वे चौथे खलीफा भी थे।

वादी अल सलाम में प्रत्येक वर्ष कब्रों की संख्या 5 लाख की रफ्तार से बढ़ रही है, लेकिन हाल ही में देश में होने वाले गृह युद्ध के कारण मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मृत लोगों के परिजन चाहते हैं कि उन्हें इसी वादी में आखिरी ठिकाना मिले।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

इराक के मॉल में भीषण आग, 50 लोगों की मौत

MP: धार जिले में बारिश के बाद घर की दीवार गिरने से नवजात की मौत, पिता घायल

स्वच्छता सर्वेक्षण : इंदौर लगातार 8वीं बार नंबर 1

महाराष्ट्र में जनसुरक्षा विधेयक बिना विरोध के पारित, कांग्रेस ने विधायक दल के नेता से मांगी सफाई

शाहजहांपुर जेल में गंगाजल से शिव का अभिषेक कर रहे हैं कैदी, भगवान से क्या मांग रहे हैं मन्नत?