शान की सवारी, सूअर की सवारी...

Webdunia
PR
बीजिंग। चीन के चोंगकिंग क्षेत्र के एक किसान को श्वासनली की सूजन ने इतना कमजोर कर दिया कि वह चलने-फिरने से भी मजबूर हो गया तो उसने बाजार तक जाने का एक उपाय सोचा। उसने अपने एक सूअर को ही अपनी शान की सवारी बना लिया। अब वह इसी सूअर की सवारी से घर से बाजार जाता-आता है। उसका यह सूअर भी 250 किग्रा वजन का तीन फीट लम्बा है।

अब 68 वर्षीय किसान अपनी सवारी के साथ शहर की गलियों में घूमते भी देखा जाता है। वह पिछले तीस वर्षों से सूअर चराता रहा है। शुरुआत में उसे शक था कि क्या उसका विचार फलीभूत होगा, ले‍क‍िन एक बार आजमाने के बाद यह सवारी इतनी शानदार रही है जितनी कि वह कल्पना भी नहीं करता था। चीन के चोंगकिंग शहर में वह और उसका सूअर थोड़ा बहुत प्रसिद्ध भी हो गया है।

डेली मेल में प्रकाशित एक लेख में इस बात का उल्लेख है कि चीन दुनिया में सूअर के मांस का सबसे बड़ा बाजार है और यहां दुनिया के करीब 48 करोड़ सूअरों में से आधे चीन में पाले जाते हैं। पिछले वर्ष ही अमेरिका की सबसे बड़ी सूअर का मांस उत्पादन करने वाली कंपनी-स्मिथ फील्ड्‍स फार्म्स-को एक चीनी ने 4.2 बिलियन पाउंड में खरीदा था।

किसान का यह सूअर इतना बड़ा है कि उसके ऊपर बैठ जाने पर किसान के पैर जमीन को नहीं छूते हैं। उसके पास हर मौसम में एक छाता अवश्य रहता है और जब ज्यादातर लोग कारों से आना-जाना पसंद करते हैं, सूअर उसकी हर मौसम की सवारी है। यह एक ऐसा वाहन है जिसके रखरखाव पर बहुत अधिक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ता है। बस सूअर को चलाते रहने के लिए उसे कुछ सलाद पत्ता या अनुपयोगी शाक भाजी खिलाता रहता है।

हालांकि अब वह इतना बीमार नहीं है, लेकिन फिर भी वह सूअर की सवारी का मजा लेता है। बीमारी के बाद चलने फिरने की स्वतंत्रता मिलने से वह सूअर की सवारी को और भी आनंददायी पाता है। इतना ही नहीं, घर के आसपास के इलाकों में जाने के लिए भी वह इसी सवारी का इस्तेमाल करता है।
( फोटो-साभार डेली मेल)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Attack पर शिवसेना UBT का बड़ा दावा, खुफिया तंत्र की विफलता का परिणाम है यह हमला

Pahalgam terrorist attack : TRF के आतंकी थे पहलगाम के दरिंदे, कैसे करता है काम, कौन हैं आका, क्या है इसका मकसद, क्यों रची थी साजिश

Pahalgam Attack : आतंकी कर रहे थे गोलीबारी, 2 जोड़ों की इस तरह बची जान, सुनाई अपनी भयावह कहानी

Pahalgam Attack : आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक हुई खत्‍म, सभी दलों ने सरकार के इस कदम का किया समर्थन, सुरक्षा को लेकर उठाए ये सवाल

UP बोर्ड का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को, 54 लाख छात्र कर रहे बेसब्री से इंतजार