राजस्थान की लगातार दूसरी जीत

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2011 (22:54 IST)
अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद अनुभवी जोहान बोथा के नाबाद 39 रन के दम पर राजस्थान रॉयल्सने आईपीएल चार में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हरा दिया।

जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य शेन वॉर्न की टीम ने नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। बोथा ने 32 गेंद में चार चौकों की मदद से 39 रन बनाए। वहीं द्रविड़ ने 31 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। अशोक मनेरिया ने 22 रन का योगदान दिया।

आईपीएल के पहले सत्र में चैम्पियन रहे रॉयल्सकी यह दूसरी जीत है, जिसने पहले मैच में डेक्कन चार्जर्स को हराया था। इसके विपरीत वीरेंद्र सहवाग की अगुआई वाले डेयरडेविल्स को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और वेणुगोपाल राव ने अर्धशतकीय पारियाँ खेलकर दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल के मैच में आज राजस्थान रॉयल्सके खिलाफ खराब शुरूआत से उबारकर छह विकेट पर 151 रन तक पहुँचाया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का दिल्ली के कप्तान वीरेंद्र सहवाग का फैसला गलत साबित होता नजर आने लगा। कप्तान वीरेंद्र सहवाग (4) और आरोन फिंच (11) पहले छह ओवर में ही पैवेलियन लौट गए। इसके बाद डेविड वॉर्नर ने 54 और वेणुगोपाल राव ने 60 रन की पारियाँ खेली। दोनों ने पाँचवें विकेट के लिए 83 रन जोड़े। डेयरडेविल्स के दो विकेट पाँच ओवर में 19 रन पर उखड़ गए थे जबकि आठ ओवर में स्कोर चार विकेट पर 36 रन था।

वॉर्नर ने अपनी 44 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि राव ने 40 गेंद का सामना करके चार चौके और चार छक्के लगाए। जैकब ओरम की जगह खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के शान टैट ने सहवाग को पहले ही ओवर में आउट कर दिया। दूसरी गेंद पर टैट को चौका लगाने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज सहवाग अगली गेंद पर पहली स्लिप में राहुल द्रविड़ को कैच दे बैठे।

फिंच ने दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर जोहान बोथा को तीसरे ओवर में मिडविकेट के उपर छक्का लगाया। वह भी हालाँकि ज्यादा देर टिक नहीं सके और टैट के बाउंसर पर मिडऑन में बोथा को आसान कैच थमा दिया।

कप्तान शेन वॉर्न ने आठवें ओवर में खुद गेंदबाजी संभाली और फिरकी का जाल बुनकर दिल्ली के बल्लेबाजों को उसमें फाँस लिया। उन्होंने उन्मुक्त चंद (2) और नमन ओझा (0) को पैवेलियन भेजा। वॉर्नर और राव ने इसके बाद पारी को संभाला। दिल्ली के 50 रन 64 गेंद में बने।

वॉर्नर ने 40 गेंद में और राव ने 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर को अमित सिंह ने 18वें ओवर में अभिषेक राउत के हाथों लपकवाया। दूसरी ओर राव ने रॉयल्स के गेंदबाजों खासकर सिद्धार्थ त्रिवेदी को दो छक्के जड़े। त्रिवेदी ने हालाँकि राव को डीप मिडविकेट में वॉर्न के हाथों लपकवाया। इरफान पठान (9) टैट को आखिरी ओवर में दो चौके लगाकर दिल्ली को 150 रन के पार पहुँचाया।

राजस्थान की शुरुआत काफी तेज रही हालाँकि उसे पहला झटका जल्दी लगा जब अमित पनिकर (5) को अशोक डिंडा ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद द्रविड़ और बोथा ने 35 रन जोड़े। द्रविड़ ने चौथे ओवर में इरफान पठान को दो चौके और एक छक्का लगाकर दिल्ली पर दबाव बना दिया।

उन्हें आठवें ओवर में वान डेर मर्वे ने नमन ओझा के हाथों लपकवाया। उनके बाद आ ए अशोक मनेरिया ने वान डेर मर्वे, नदीम और पठान को तीन शानदार छक्के लगाते हुए 15 गेंद में 22 रन की उपयोगी पारी खेली।

पठान ने उन्हें सहवाग के हाथों लपकवाकर पैवेलियन भेजा। वहीं अजिंक्य रहाणे (18) को मोर्कल ने बोल्ड कर दिया। बोथा और रास टेलर ने हालाँकि टीम को जीत के लक्ष्य तक आसानी से पहुँचा दिया। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]