मेरठ के बल्लों से धूम मचाएँगे धोनी

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2011 (18:47 IST)
FILE
विश्वकप में खिताब हासिल करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रनों की बरसात करना चाहते हैं। इसी वजह से धोनी मेरठ के प्रसिद्ध बल्ले खरीदने के लिए सोमवार शाम को अपनी पत्नी साक्षी और साथी खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ यहाँ आए।

धोनी ने यहां बल्ले बनाने वाले कारीगरों के साथ कई घंटे गुजारे और उनसे अपनी पसंद के बल्ले बनाने के लिए कहा। एसएस कंपनी के मालिक जतिन सिरोही ने बताया कि धोनी कंपनी के पांच बल्ले लेकर गए हैं, जिनका वजन 1300 ग्राम है, इसके अलावा धोनी गेंद के पाँच डिब्बे भी लेकर गए हैं। धोनी के अलावा रैना ने भी दो बल्ले खरीदे।

उन्होंने कहा कि विश्वकप से पहले रैना ने कंपनी से एक दर्जन बल्ले लिए थे। यहाँ आकर धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के लिए एसजी कंपनी की एक शर्ट भी ली। धोनी अपने साथ विश्व कप का भाग्यशाली बल्ला भी लेकर आए थे।

सूत्रों के अनुसार, कप्तान धोनी मेरठ में तीन घंटे से भी अधिक समय तक रूके, इस दौरान उन्होंने अपना समय परतापुर स्थिति एसजी कंपनी और मवाना रोड स्थित एसएस कंपनी की फैक्ट्री के कारीगरों के साथ बिताया। कप्तान धोनी काले रंग की टी शर्ट और हल्के नीले रंग की जींस पहने थे जबकि साक्षी जींस और टाप पहने थीं। देर शाम धोनी चंडीगढ़ रवाना हो गए। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]