Hanuman Chalisa

IPL 10 : रॉयल चैलेंजर्स को झटका, डी'विलियर्स बाहर

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (18:30 IST)
राजकोट। आईपीएल 10 में अब तक खराब दौर से गुजर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को गुजरात लायंस के खिलाफ मैच से ठीक पहले एक बड़ा झटका स्टार बल्लेबाज एबी डी'विलियर्स के चोटिल होकर मैच से बाहर हो जाने से लगा।
 
डी' विलियर्स ने आईपीएल में चोट के बाद शानदार वापसी की थी। उन्होंने पहले दो मैचों में नहीं खेला था, लेकिन अगले तीन मैचों में उन्होंने क्रमश: 89, 19 और 29 रन बनाए हैं।

डी'विलियर्स ने ट्विटर पर खुद यह जानकारी दी कि वे इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। एबी की चोट की गंभीरता के बारे में अभी कुछ साफ नहीं है कि वे इस मैच के अलावा आगे कितने मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उल्लेखनीय है स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अगुवाई वाली बेंगलुरु को पांच मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है और वह आखिरी पायदान पर है।  (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख