10 हजारी बनने से 3 रन दूर रह गए क्रिस गेल

Webdunia
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 (20:48 IST)
बेंगलुरु। दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार वेस्टइंडीज के क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहला खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल करने से मात्र तीन रन दूर रह गए। 
         
आईपीएल 10 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रहे गेल को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मात्र 25 रन की जरूरत थी, लेकिन गेल 22 रन बनाकर आउट हो गए। गेल के अब 289 टी-20 मैचों से 9997 रन हो गए हैं।
        
आईपीएल का 10वां संस्करण शुरू होने से पहले गेल को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए मात्र 63 रन की जरूरत थी। अपनी टीम के पहले मैच में गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 रन बनाए। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उन्होंने छह रन बनाए। गेल को एक मैच से बाहर रखा गया और शुक्रवार को वे मुंबई के खिलाफ टीम में लौटे, लेकिन 22 रन बनाकर आउट हो गए। (वार्ता) 
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख