Hanuman Chalisa

IPL 10 : मुंबई ने दिल्ली को 14 रनों से हराया

Webdunia
शनिवार, 22 अप्रैल 2017 (20:34 IST)
मुंबई। मुंबई इंडियंस ने शनिवार को खेले गए मैच में लगातार छठी जीत दर्ज कर ली। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन ही बना पाई और 14 रन से मैच हार गई। क्रिस मॉरिस (52 रन, 41 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) नाबाद रहे।
 
मुंबई की ओर से जॉस बटलर ने 18 गेंदों में सबसे अधिक 28 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने 26 और हार्दिक पांड्या ने 24 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने फिर निराश किया और पांच रन पर ही लौट गए। कुणाल पांड्या के बल्ले से 17 रन निकले, जबकि पार्थिव पटेल ने आठ रन बनाए। 
 
इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। लेग स्पिनर अमित मिश्रा और तेज गेंदबाज पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली ने मुंबई को आठ विकेट पर 142  रन पर रोक दिया। मिश्रा ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट और कमिंस ने 20  रन देकर दो विकेट हासिल किए। कैगिसो रबादा को 30 रन पर एक विकेट मिला। मुंबई के तीन खिलाडी रन आउट हुए। 
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख