Hanuman Chalisa

इंदौर में आईपीएल मैचों को लेकर भारी उत्साह, टिकटों के लिए उमड़ी भीड़

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (11:18 IST)
इंदौर में होने वाले आईपीएल मैचों की ऑफलाइन बिक्री आज सुबह शुरू हुई। टिकटों को लेकर प्रशंसकों में भारी उत्साह दिखाई दिया। मैच देखने की चाह लिए लोग सुबह से ही कतारों में खड़े दिखाई दिए। 
 
शहर में तीन आईपीएल मैच खेले जाने हैं। यह मैच 8 अप्रैल, 10 अप्रैल और 20 अप्रैल को खेले जाने हैं। टिकटों को लेकर रात से ही क्रिकेट प्रेमी कतारों में लगे हैं और सुबह जैसी ही खिड़की खुली तो भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस और बाउंसरों ने व्यवस्था को संभाल रखा है। 
 
गौरतलब है कि इंदौर में चाहे वनडे हो या फिर टेस्ट मैच, 27 हजार दर्शक क्षमता वाला होलकर स्टेडियम पैक ही रहता है।  आईपीएल के मसाला क्रिकेट के तीन मैचों का आनंद लेने के लिए इंदौरी क्रिकेट दीवानों की बेकरारी देखते ही बनती है।  
 
किंग्स इलेवन पंजाब अपने होमग्राउंड इंदौर के होलकर स्टेडियम में आईपीएल के तीन मुकाबले खेलेगा। 8 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब का पहला मैच राइजिंग सुपरजाइंट्स के खिलाफ होगा। 10 अप्रैल को वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ दूसरा और 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ तीसरा मैच खेलेगा।  

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख