Hanuman Chalisa

रहाणे पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Webdunia
सोमवार, 14 मई 2018 (13:44 IST)
मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।
 
मुंबई और राजस्थान के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को आईपीएल मैच खेला गया था। मैच में राजस्थान के कप्तान रहाणे पर निर्धारित समय से धीमी गति से ओवर डालने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है।
 
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में यह आचार संहिता से जुड़ा पहला आरोप है इसलिए राजस्थान टीम के कप्तान रहाणे पर इसके लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
 
राजस्थान की टीम ने इस मैच को 12 गेंदे शेष रहते सात विकेट से जीता था। वह अब आईपीएल तालिका में 12 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर आ गई है और उसने इस जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को भी कायम रखा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख