Publish Date: Mon, 14 May 2018 (15:44 IST)
Updated Date: Mon, 14 May 2018 (16:56 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स की फैन फोलोइंग आईपीएल में सबसे ज्यादा है। टीम के फैंस हमेशा ही कुछ नया करते रहते हैं, लेकिन इस बार एक फैन ने जो किया उसकी उम्मीद शायद धोनी को भी न हो। गायिका ढ़िंचक पूजा ने इस बार धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक गाना गाया है। इस गाने के विडियो में पूजा धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ' जीतेंगे भई, जीतेंगे चेन्नई सुपर किंग्स हर बॉल को पीटेंगे ' गाती हिई नजर आ रहीं हैं।
दिलचस्प बात ये है कि उनके इस विडियो डिसलाइक ज्यादा आए हैं। पूजा ने यह विडियो अपने एक अलग चैनल पर शेयर किया है। पूजा के चैनल पर भी 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
इस गाने पर लोगों के अलग-अलग तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि पहले की तरह पूजा उनके इस गाने के बाद भी ट्रोल हो रही हैं। बहुत लोगों को यह गाना पसंद नहीं आ रहा।