सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने ऐसे किया मुंबई इंडियन्स का शिकार

Webdunia
बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (00:36 IST)
मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी दमदार गेंदबाजी के बूते पर मंगलवार को आईपीएल मैच में मुंबई इंडियन्स का शिकार करके हड़कप्प मचा दिया। हैदराबाद ने मुंबई को 87 रनों पर समेटकर उसे करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद मुंबई की आईपीएल में राह मुश्किल हो गई है क्योंकि वह 6 में 5 मैच गंवा बैठा है। 
 
 
वानखेड़े स्टेडियम पर सनराइजर्स के गेंदबाज मुंबई इंडियन्स पर बुरी तरह हावी रहे और उन्होंने बल्लेबाजों को सांस लेने तक का मौका नहीं दिया। मुंबई को उसके किले में हराना मामूली बात नहीं है। इससे पहले दिल्ली ने उसे हराया था और आज हैदराबाद सनराइसर्ज ने मुंबई को उसी के घर में, उसी के दर्शकों के सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
 
जीत के लिए 119 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियन्स की टीम के खिलाफ मैच के 17वें ओवर में हैदराबाद के राशिद खान ने हार्दिक पांड्‍या जैसे सूरमा बल्लेबाज को एक भी रन लेने नहीं दिया। राशिद के इस मैडन ओवर के बाद ही मुंबई इंडियन्स पर दबाव लगातार बढ़ता गया जो बाद में काफी गहरा गया।
 
हैदराबाद के लिए जहां एक ओर राशिद ने दबाव बनाया तो उससे पहले मोहम्मद नबी ने शुरुआती विकेट लिए शकीबुल हसन ने भी अपनी धारदार गेंदबाजी से रोहित शर्मा का शिकार किया। इन तमाम गेंदबाजों के बीच मैच के 'हीरो' रहे सिद्धार्थ कौल, जिन्होंने 23 रन की कीमत पर तीन विकेट लिए। थंपी ने भी 11 गेंदों पर केवल 4 रन देकर 2 विकेट झटके।
 
इस तरह नबी, शकीबुल, सिद्धार्थ और थंपी ने मिलजुलकर मुंबई इंडियन्स का उसके घर में शेर बनकर शिकार किया। इन शेरों का असली रिंग मास्टर का नाम है कप्तान केन विलियमसन, जिनकी चतुराई भरी कप्तानी के आगे मुंबई के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। (वेबदुनिया न्यूज)
(Photo Courtesy : iplt20.com)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख