Hanuman Chalisa

पीठ दर्द पर धोनी बोले, रन बनाने के लिए हाथ ही काफी हैं...

Webdunia
सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (19:46 IST)
मोहाली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के ताकतवर हाथों ने टीम को कई मैचों में विजेता बनाया है और शायद इसीलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पीठ दर्द के बाद भी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने का उनमें आत्मविश्वास है। लॉफ्टेड शॉट के लिए बल्लेबाज को शरीर इस तरह रखना होता है कि वजन शॉट पर हो।


किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में धोनी हालांकि चोट से परेशान थे फिर भी वे गेंद को आसानी से सीमा रेखा के पार भेज रहे थे। धोनी की 44 गेंदों में नाबाद 79 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूते सुपरकिंग्स की टीम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई थी हालांकि टीम 4 रन से मैच हार गई।

धोनी से जब पूछा गया कि पीठ दर्द के बाद भी वे लॉफ्टेड शॉट कैसे मार रहे थे? तो धोनी ने कहा कि दर्द के कारण पीठ की स्थिति काफी खराब है, लेकिन भगवान ने मुझे ताकत दी है और शॉट खेलने के लिए मुझे पीठ का ज्यादा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं। मेरे हाथ ये काम कर सकते हैं।

धोनी ने हालांकि कहा कि यह बहुत गंभीर चोट नहीं है और यह बहुत बुरा नहीं होना चाहिए, क्योंकि मुझे पता है क्या हुआ है? जब आपको अपनी चोट की गंभीरता के बारे में पता हो तो आप जानते हैं कि यह कितना बुरा है? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख