चोटिल एडम मिलने की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुआ यह घातक गेंदबाज

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2019 (14:33 IST)
मुंबई। आईपीएल के खिताब को तीन बार जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड के चोटिल खिलाड़ी एडम मिल्ने की जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ से करार किया है। छब्बीस साल के मिल्ने को एड़ी की चोट के कारण आईपीएल मैच खेले बिना ही टीम से हटना पड़ा।
 
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के लिए चोटिल तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह अल्जारी जोसेफ को टीम में शामिल किया है।'
 
उन्होंने बताया, 'जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए नौ टेस्ट और 16 एक दिवसीय मैच खेले है। दायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने टेस्ट में 25 और एकदिवसीय में 24 विकेट झटके है।' 
 
श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी के बाद टीम में जोसेफ के जुड़ने से मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती मिलेगी। मुंबई की टीम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना शुरुआती मैच गंवा दिया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख