Publish Date: Fri, 22 Mar 2019 (23:49 IST)
Updated Date: Sat, 23 Mar 2019 (01:04 IST)
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने शुक्रवार को दावा किया कि स्टीव स्मिथ की कोहनी की स्थिति डेविड वॉर्नर की तुलना में ज्यादा खराब है और उन्होंने संकेत दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों में टीम चयन में यह अहम भूमिका निभा सकती है।
जोंस ने कहा कि मैंने स्मिथ और वॉर्नर दोनों से बात की। स्मिथ की कोहनी वॉर्नर की तुलना में काफी खराब है। इससे यह शुरुआती मैचों के लिए टीम चयन में अहम भूमिका निभा सकता है।
जोंस ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा कि वे (राजस्थान रॉयल्स) स्मिथ को अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम में खिलाएंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है। (भाषा)