IPL 2019 : श्रेयस अय्यर ने कहा, आखिरी 3 ओवरों ने पलटा मैच का रुख

Webdunia
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (16:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर मुंबई इंडियंस के हाथों 40 रनों की करारी शिकस्त झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि आखिरी के 3 ओवरों ने मैच का रुख पलट दिया। 
 
मुकाबला गंवाने से निराश श्रेयस ने कहा कि हमारे लिए घरेलू मैदान पर जीतना बेहद महत्वपूर्ण है और खासकर ऐसी पिचों पर। हम टॉस हार गए थे और मुंबई इंडियंस ने हर विभाग में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया इसलिए वे जीत के हकदार थे। 
 
उन्होंने कहा कि जब आप यहां खेलने आते हैं तो परिस्थितियां एकदम अलग होती हैं। हमें यह लग रहा था कि हम लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। हमने घरेलू मैदान के अलावा हर मैदान पर सफलता से लक्ष्य का पीछा किया है लेकिन इस मैदान पर हमने 20 रन ज्यादा दिए, जो हम पर भारी पड़े।
 
श्रेयस ने आखिरी के ओवरों में ज्यादा रन देने पर चिंता जताई और कहा कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना बेहद कठिन था। गेंद रुककर आ रही थी जिसके कारण नए बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि आखिरी के 3 ओवरों ने मैच का रुख पलट दिया था। 
 
दिल्ली के गेंदबाजों ने 3 ओवरों में 50 रन लुटाए थे जिसका फायदा उठाकर मुंबई ने 168 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख