मलिंगा की आखिरी गेंद थी नो-बॉल, कप्तान कोहली को आया अंपायर पर गुस्सा

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (10:28 IST)
बेंगलुरु। मुंबई इंडियंस ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 6 रनों से हरा दिया। इस जीत पर उस समय बवाल हो गया जब मैच की आखिरी गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए सात रनों की जरूरत थी। लसिथ मलिंगा गेंदबाजी कर रहे थे और सामने शिवम दुबे थे। उस गेंद पर सिर्फ एक रन बना, लेकिन रीप्ले में देखा गया कि मलिंगा का पैर क्रीज से आगे बढ़ा हुआ था। यानी वह एक नो बॉल थी, लेकिन अंपायर ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह बहुत गलत बात है। हम आईपीएल में खेल रहे हैं ना कि क्लब का कोई मैच। अंपायर को अपनी आंखें खोलकर रखनी चाहिए थीं। वह एक बड़ी नो बॉल थी। आखिरी गेंद पर इस तरह का फैसला बहुत बुरी बात है। करीबी मैचों में अगर इस तरह के फैसले आते रहे तो मैं नहीं जानता कि क्या होगा।
 
उल्लेखनीय है कि अगर अंपायर इस गेंद को नोबॉल दे देते तो आरसीबी इस मैच में वापसी कर सकता था। उसे एक अतिरिक्त रन मिलने के साथ ही फ्री हिट भी मिलती जिस पर वह मैच में वापसी कर सकता था। 
 
मैच में खराब अंपायरिंग से मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि जब वह मैदान से बाहर गए तब किसी ने बताया कि वह एक नो बॉल थी। इस तरह के फैसले खेल के लिए अच्छे नहीं हैं। करीबी मुकाबलों में इस तरह के फैसले भारी पड़ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख