विराट कोहली ने ऐसे मारा छक्का कि फोड़ दी गेंद (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 1 मई 2019 (13:54 IST)
बैंगलोर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली काफी आक्रमक बल्लेबाज माने जाते हैं फॉर्मेट जितना खतरनाक होता जाता है वह उतने ही खतरनाक होते जाते हैं। राजस्थान रॉयल्स से खेले गए वर्षा बाधित मैच में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी करने उतरे। विराट ने स्ट्राइक संभाली और गेंद तेज गेंदबाज वरुण आरोन के हाथों में थी। विराट ने वरुण की पहली 2 गेंदों पर छक्के जड़ दिए। पहला छक्का लांग ऑफ पर और दूसरा छक्का थर्डमैन पर पड़ा।
इस दूसरे छ्क्के के बाद जब गेंद वापस आई तो अंपायर ने पाया कि गेंद का एक हिस्सा फट चुका है। इसके बाद गेंद तुरंत बदली गई और मैच फिर शुरु हुआ।  वरुण एरॉन के इस ओवर में कुल 23 रन आए। 
 
हालांकि यह तय नहीं हो पाया कि विराट कोहली के शॉट में इतना पॉवर था कि गेंद का हिस्सा फट गया या वह किसी नुकीली चीज या स्थान पर गिर गई। इस स्थिती में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। हालांकि विराट इस शॉट के बाद ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और दूसरी ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। 
<

Smashed and Smashed over the ropes for an unbelievable 6⃣ by #Kohli

Buckle up Bengaluru.#RRvRCB #RCBvRR #VIVOIPL #PerfectFan #Bangalore pic.twitter.com/r6cMHLKn1K

— Bibzz (@BibinAlexander_) April 30, 2019 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख