Publish Date: Wed, 02 Sep 2020 (12:49 IST)
Updated Date: Wed, 02 Sep 2020 (12:53 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को क्रेडिट कॉर्ड भुगतान से जुड़ी कंपनी सीआरईडी को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तीन सत्र के लिए आधिकारिक साझेदार घोषित किया। आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।
आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने विज्ञप्ति में कहा, ‘हम सीआरईडी को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 से 2022 तक आधिकारिक साझेदार के रूप में अपने साथ जोड़कर बहुत खुश हैं।’
बीसीसीआई ने इससे पहले बेंग्लुरु स्थित शैक्षणिक फर्म ‘अनएकेडमी’ को अपना आधिकारिक साझेदार घोषित किया था। फैंटासी गेमिंग कंपनी ड्रीम11 इस साल आईपीएल की टाइटल प्रायोजक है। उसने चीनी मोबाइल कंपनी विवो का स्थान लिया है।