Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस IPL-13 की अंक तालिका में टॉप पर

हमें फॉलो करें दिल्ली को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस IPL-13 की अंक तालिका में टॉप पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (23:15 IST)
अबु धाबी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल (IPL-13) की अंक तालिका में नेट रनरेट के आधार पर टॉप पर पहुंच गई है। आज उसने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया। दिल्ली ने शिखर धवन (नाबाद 69) के शानदार अर्धशतक और कप्तान श्रेयस अय्यर (42) की सधी हुई पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 166 रन बना डाले।
 
दिल्ली अब भी दूसरे स्थान पर काबिज : इस हार के बाद भी दिल्ली की टीम 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम 5 जीत और 2 हार के बाद 10 अंकों के साथ टॉप पर है। चूंकि मुंबई का नेट रनरेट दिल्ली से बेहतर है, लिहाजा वह शीर्ष पर है।

अंतिम समय मैच हुआ रोमांचक : दिल्ली और मुंबई का मैच अंतिम समय बेहद रोमांचक हो गया था। अंतिम लम्हों में मुंबई को जीत के लिए 9 गेंदों में 9 और फिर 5 गेंद में 3,  4 गेंद में 2 और 3 गेंद में 1 रन चाहिए था। सभी खिलाड़ी फील्ड में नजदीक आ गए थे तभी क्रुणाल पांड्‍या ने स्टोइनिस की गेंद पर विजयी चौका जड़ दिया। क्रुणाल 11 और कीरोन पोलार्ड 11 रन पर नाबाद रहे। रबाडा ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। 

सूर्यकुमार का शानदार अर्धशतक : मुंबई को सूर्यकुमार का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिनके तूफानी अर्धशतक (32 गेंद, 53 रन, 6 चौके, 1 छक्का) वह जीत के करीब पहुंच सका। सूर्यकुमार का विकेट रबाडा ने झपटा। ईशान किशन 28 रन बना सके जबकि हार्दिक पांड्‍या को खाता खोलने का मौका भी नहीं‍ मिला।   

मुंबई को 36 गेंदों में 47 रनों की जरूरत : मुंबई ने 14 ओवर में 2 विकेट 116 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 40 और ईशान किशन 11 रन पर नाबाद हैं। मुंबई ने 2 विकेट रोहित शर्मा (5) और डी कॉक (53) के गंवाए हैं।
 
इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर के 52 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 69 और अय्यर के 33 गेंदों में 5 चौकों के सहारे 42 रन की पारी की बदौलत 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
 
दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पृथ्वी शॉ (4) का विकेट टीम के चार रन के स्कोर पर गंवा दिया। पृथ्वी को ट्रेंट बोल्ट ने क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराकर आउट किया। इस मुकाबले के लिए टीम में शामिल किए गए अजिंक्य रहाणे भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और क्रुणाल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। रहाणे ने 15 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए।
 
शुरुआती झटके लगने के बाद शिखर ने अय्यर के साथ मिलकर दिल्ली की पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रन की मजबूत साझेदारी हुई।
 
दिल्ली की पारी में मार्कस स्टोइनिस ने 8 गेंदों में दो चौकों के सहारे 13 रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 9 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओऱ से क्रुणाल पांड्‍या ने चार ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट और बोल्ट ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया।
 
दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए टीम में 2 बदलाव किए हैं। उसने शिमरॉन हेटमायर की जगह एलेक्स कैरी और ऋषभ पंत की जगह अजिंक्य रहाणे को शामिल किया है। मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
दोनों टीमें इस प्रकार है : मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पेटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
 
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्त्जे। (इनपुट वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोनी की 5 साल की बेटी जीवा को रेप की धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार