फेसबुक पर IPL के दौरान सबसे अधिक चर्चा में रहे मुंबई इंडियन, विराट कोहली

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (01:34 IST)
नई दिल्ली। फेसबुक (Facebook) पर इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) से जुड़ी चर्चा के दौरान सबसे ज्यादा बातचीत ‘मुंबई इंडियन’ (Mumbai Indians) टीम के बारे में हुई। वहीं जिस खिलाड़ी के बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विराट कोहली (Virat Kohli) रहे।
 
फेसबुक ने एक बयान में कहा कि उसके मंच पर आईपीएल से जुड़ी 1 करोड़ से अधिक पोस्ट दर्ज की गई।
 
आईपीएल के बारे में चर्चा करने वाले करीब 74 प्रतिशत लोग 18 से 34 वर्ष के आयु वर्ग से रहे। चर्चा के दौरान मुंबई इंडियंस शीर्ष पर रही और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपरकिंग्स का स्थान रहा।
 
खिलाड़ियों के मामले में कोहली शीर्ष पर रहे। उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का स्थान रहा। आईपीएल के बारे में उसके मंच पर चर्चा करने वालों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और बिहार के लोग रहे।
 
फेसबुक इंडिया के साझेदारी प्रमुख और निदेशक मनीष चोपड़ा ने कहा, ‘क्रिकेट सभी सीमाओं के पार जाकर भारत को साथ लाने वाली कुछ चीजों में से एक है। साल दर साल आईपीएल एक बड़े खेल त्यौहार के रूप में बनकर उभरा है। यह देश में वह भी ऐसे कठिन समय में क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा सांस्कृतिक मौका रहा है।’ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

LIVE: मानसून सत्र से पहले मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे अध्यक्षता

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

यूपी में बारिश ने ली 18 लोगों की जान, राजस्थान भी पानी पानी, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

भारत पाकिस्तान के बीच आज होने वाला मैच रद्द, जानिए WCL ने क्यों लिया यह फैसला?

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

अगला लेख