IPL 2021: राजस्थान के क्रिस मॉरिस ने तोड़ी कोलकाता की कमर, झटके 4 विकेट

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (21:11 IST)
क्रिस मॉरिस की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में शनिवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को नौ विकेट पर 133 रन पर रोक दिया।मॉरिस ने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके जबकि जयदेव उनदकट, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजूर रहमान को एक-एक सफलता मिली।
 
केकेआर के लिए राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रन का योगदान दिया। उन्होंने 26 गेंद की पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया।बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद त्रिपाठी के अलावा केकेआर का कोई भी बल्लेबाज सहज होकर नहीं खेल सका।
 
शुरूआती दो ओवरों के किफायती रहने के बाद नीतिश राणा ने तीसरे ओवर में जयदेव उनादकट की गेंद पर पारी का पहला चौका लगाया तो वही अगले ओवर में शुभमन गिल ने मुस्ताफिजूर की गेंद को बाउंड्री पर पहुंचाया। इसके दो गेंद के बाद यशस्वी जायसवाल ने गिल का कैच टपका दिया।
 
गिल हालांकि इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे और छठे ओवर में एक रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गये। बटलर की सीधी थ्रो ने उनकी 19 गेंद में 11 रन की पारी को खत्म किया। पावर प्ले में केकेआर एक विकेट पर महज 25 रन ही बना सका।
<

Yeh dil maange  #HallaBol | #RoyalsFamily | #RRvKKR pic.twitter.com/NqfV7WVw5Y

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 24, 2021 >
राहुल त्रिपाठी ने क्रीज पर कदम रखते हुए उनादकट के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर चौका जड़ा तो वही इस ओवर की आखिरी गेंद पर राणा ने पारी का पहला छक्का लगाया।
 
नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये सकारिया ने विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराकर राणा को चलता कर दिया। उन्होंने 25 गेंद में 22 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये सुनील नारायण ने अपनी पहली गेंद पर ही चौका जड़ा।
 
उनादकट ने हालांकि नारायण को खतरनाक होने से पहले ही पवेलियन की राह दिखा दी। नारायण उनकी धीमी गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और जायसवाल ने शानदार कैच लपक कर सात गेंद में छह रन की उनकी पारी को खत्म किया। केकेआर ने 10 ओवर में तीन विकेट 53 रन बना लिये।
 
त्रिपाठी ने 11वें ओवर में मॉरिस के दूसरे स्पैल का स्वागत फाइन लेग के ऊपर से छक्के के साथ किया। अगली ही गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन स्ट्राइक पर आये बिना दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये। त्रिपाठी ने शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाया लेकिन गेंद मोर्गन के बल्ले से टकरा कर मैरिस के पास चली गयी और उन्होंने गिल्लियां बिखेरने में देरी नहीं की।
 
त्रिपाठी ने इसके बाद 12वें ओवर में तेवतिया का स्वागत भी छक्के के साथ किया जबकि दिनेश कार्तिक ने उनके अगले ओवर में अपना पहला चौका जड़ा।मुस्ताफिजूर ने इसके बाद 16वें ओवर में धीमी गेंद पर त्रिपाठी को फंसा लिया। वह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रियान पराग को कैच थमा बैठे।
 
आंद्रे रसेल (सात गेंद में नौ रन) ने मॉरिस के खिलाफ 17वें ओवर में छक्का जड़कर अपना हाथ खोला लेकिन इसके दो गेंद बाद लांग ऑन बाउंड्री पर डेविड मिलर को कैच थमा बैठे। इसी ओवर में सकररिया ने कार्तिक का शानदार कैच लपक कर 24 गेंद में उनकी 25 रन की पारी को खत्म किया।
 
कमिंस (10) ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर मॉरिस के खिलाफ छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर ही पराग को कैच थमा बैठे। मौरिस ने पारी की आखिरी गेंद पर शिवम मावी (05) को बोल्ड कर चौथी सफलता हासिल की।(भाषा)
Show comments

बहू को हुआ सास से प्‍यार, पति के साथ नहीं सोने देती है, सास हुई परेशान

UP के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है कांग्रेस

धनंजय सिंह को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्‍या था मामला?

कांग्रेस का दावा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दिखा भाजपा का पाखंड