Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने की नई जर्सी लॉंच, देखें क्या है खास

हमें फॉलो करें डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने की नई जर्सी लॉंच, देखें क्या है खास
, शनिवार, 27 मार्च 2021 (21:24 IST)
गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए नई जर्सी का अनावरण किया जिसमें ब्रह्माण्ड की संचरना के पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है और यह फ्रेंचाइजी के मूल्यों को दर्शाता है।
 
जर्सी के बारे टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस ने हर साल एक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते है। हम इस साल अपनी जर्सी के माध्यम से इसे दिखा पा रहे हैं। ’’
 
पहले की तरह नीले रंग की इस जर्सी में सुनहरे (गोल्डन) रंगों का ज्यादा इस्तेमाल है।गत चैम्पियन टीम आईपीएल में अपने अभियान का आगाज नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ करेगी।
गौरतलब है कि मुंबई इंडियन्स आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियन्स के पास है। कुल 5 बार मुंबई ने आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। यही नहीं पिछले दो सीजन मुंबइ इंडियन्स ने फाइनल में जीत अर्जित की है।
 
साल 2019 में मुंबई ने चेन्नई को हराया था और पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। इस बार भी गत विजेता को हराना किसी टीम के बस की बात लग नहीं रही लेकिन क्रिकेट अनिश्चित्ताओं का खेल है।
 
मुंबई इंडियन्स की लगातार जीत का राज है उनका टीम कॉम्बिनेशन। मुंबई इंडियन्स के दो युवा बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2020 के प्रदर्शन से राष्ट्रीय टीम में जगह बना चुके हैं। टीम के पास क्विंंटन डि कॉक और रोहित शर्मा जैसे ओपनर हैं। निचले क्रम में हार्दिक और कीरन पोलार्ड जैसे विस्फोटक ओपनर हैं। 
 
गेंदबाजी की बात करें तो विश्व के दो बेहतरीन गेंदबाज मुंबई के पास हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के ट्रैंट बोल्ट फ्रैंचाइजी के लिए हमेशा उपयोगी साबि हुए हैं। ले देकर इस टीम में एक ही कमी लगती है और वह है स्पिन विभाग। राहुल चहर और क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी में औसत साबित हुए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दाएं हाथ की सर्जरी कराएंगे तेज तर्रार जोफ्रा आर्चर, IPL 2021 में खेलने पर सस्पेंस