Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL में पहली बार बदली CSK की जर्सी, कप्तान धोनी ने की लॉंच (वीडियो)

हमें फॉलो करें IPL में पहली बार बदली CSK की जर्सी, कप्तान धोनी ने की लॉंच (वीडियो)
, बुधवार, 24 मार्च 2021 (21:19 IST)
चेन्नई:तीन बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को अपनी नयी जर्सी का अनावरण किया जिसमें भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका ‘कैमॉफ्लॉज’ भी डाला गया है।
 
जर्सी में फ्रेंचाइजी के लोगो के ऊपर तीन स्टार हैं जो 2010,2011 और 2018 में मिली खिताबी जीत के द्योतक हैं ।इसके अलावा भारत की सशस्त्र सेना के सम्मानस्वरूप उसका ‘कैमॉफ्लॉज’ भी डाला गया है।
 
सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथ ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह काफी समय से हम सोच रहे थे कि सशस्त्र सेना की अहम और निस्वार्थ सेवा के प्रति जागरूकता कैसे जगाई जाये। यह ‘कैमॉफ्लॉज’ उसी सेवा के प्रति हमारा सम्मान है।वे हमारे असली हीरो हैं।’’
 
टीम ने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नयी जर्सी का अनावरण कर रहे हैं ।
विज्ञप्ति में कहा गया कि सीएसके भारतीय सेना का काफी सम्मान करती है और 2019 आईपीएल सत्र की शुरूआत में उसे दो करोड़ रूपये का चेक दिया था।
 
इसके अलावा धोनी क्षेत्रीय सेना में मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं और 2019 में पैराशूट रेजिमेंट के साथ प्रशिक्षण भी ले चुके हैं।आईपीएल के पहले सत्र 2008 के बाद पहली बार जर्सी का नया डिजाइन तैयार किया गया है।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल 2021 के कैंपेन का चेहरा है, टैगलाइन है इंडिया का अपना मंत्र। महेंद्र सिंह धोनी के दो वीडियो एड भी आईपीएल ने रीलीज किए हैं जिसमें धोनी के मौंक लुक ने खूब सुर्खिंया बटोरी थी और उसके बाद तो ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी। महेंद्र सिंह धोनी की बिना बाल की तस्वीर एक मीम टैंपलेट हो गई थी।सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को लेकर गजब की कलाकारी देखने को मिली थी।
webdunia


महेंद्र सिंह धोनी को आप पसंद कर सकते हैं या फिर ना पसंद कर सकते हैं लेकिन उनको दरकिनार नहीं कर सकते। यही कारण है कि तीन बार आईपीएल ट्रॉफी उठा चुके थाला इस उम्र के पड़ाव में भी अपने फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।धोनी का प्रदर्शन बल्ले से भले ही खास न हो लेकिन इससे उनकी फैन फॉलोइंग पर जरा भी असर नहीं पड़ा है।

आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। फिर भी आईपीएल 2021 के लिए के लिए न केव रीटेन किया गया है, बल्कि कप्तान भी बनाए रखा है।

दुबई और अबू धाबी में आयोजित आईपीएल 2020 में चेन्नई पहली बार प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पायी थी और प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी।

इस हालात को बदलने का इरादा लेकर लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने साथी अंबाती रायुडू के साथ महीने की शुरुआत में ही चेन्नई पहुंच गए थे। चेन्नई पहुंचने के तुरंत बाद धोनी और रायडू पांच दिन के क्वारंटीन में चले गए थे। इसके बाद तीन कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने अभ्यास करना शुरु किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

135-0 से 251 पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, कप्तान को फिर भी नहीं दिखती खामी