IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत, धोनी पर भी लगा जुर्माना

Webdunia
रविवार, 11 अप्रैल 2021 (10:26 IST)
मुंबई। IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले 
लीग मुकाबले हार का सामना करना पड़ा साथ ही के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया।
ALSO READ: IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह 3 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
 
आईपीएल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी।‘
 
बयान के अनुसार, ‘आईपीएल आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया।‘
 
तीन बार की चैंपियन सुपरकिंग्स की आईपीएल 14 में शुरुआत खराब रही जब टीम को अपने पहले ही मुकाबले में शनिवार को ऋषभ पंत की अगुआई वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
 
दिल्ली कैपिटल्स ने 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (85) और पृथ्वी साव (72) के बीच 138 रन की साझेदारी की बदौलत सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बहू को हुआ सास से प्‍यार, पति के साथ नहीं सोने देती है, सास हुई परेशान

UP के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है कांग्रेस

धनंजय सिंह को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्‍या था मामला?

कांग्रेस का दावा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दिखा भाजपा का पाखंड

अगला लेख