0 पर आउट होने से बचे धोनी, ऐसे डाइव लगाई और IPL 2021 में खोला खाता

Webdunia
सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (21:21 IST)
महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में कितना बड़ा नाम है यह किसी को बताने की आवश्यकता नहीं लेकिन जैसे हर अच्छी चीज का अंत होता है इस ही तरह यह बात महेंद्र सिंह धोनी पर भी लागू होती है। आईपीएल 2021 में अब तक खाता नहीं खोल पाए माही अब पिच पर आने से बचते हुए दिख रहे हैं।
 
महेंद्र सिंह धोनी जो कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने के लिए जाने जाते हैं आज पवैलियन में टहलते हुए दिखायी दिए। वह चाहते तो खुद को ऊपरी क्रम में प्रमोट कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया वह भी तब जब चेन्नई के मध्यक्रम में स्ट्राइक रोटेट करने वाला बल्लेबाज चाहिए था। 
 
महेंद्र सिंह धोनी चौदहवें ओवर की आखिरी गेंद पर उतरे जब उनके साथी सुरेश रैना आउट हो चुके थे। माही का यह सीजन कितना फीका जा रहा है इसका अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल इतिहास में साढ़े 4 हजार से ज्यादा रन और 23 शतक लगाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के तीसरे मैच में खाता खोला। 
 
पहले मैच में दिल्ली के आवेश खान ने उनको दूसरी ही गेंद पर बोल्ड कर दिया था और पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई थी। आज भी वह बिना खाता खोले आउट हो सकते थे लेकिन फील्डर का थ्रो विकेट पर सीधा नहीं लगा और धोनी ने इस उम्र में भी डाइव लगाकर अपना विकेट बचाया। पूरे 6 गेंद खेलने के बाद धोनी ने पहला रन लिया।
 
महेंद्र सिंह धोनी इस गति से बल्लेबाजी करते रहे तो फिर उनका यह सीजन पिछले सीजन से भी बुरा जाने वाला है। आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। फिर भी आईपीएल 2021 के लिए के लिए न केव रीटेन किया गया है, बल्कि कप्तान भी बनाए रखा है।
 
<

#MSDhoni pic.twitter.com/qBZ9M7e9g7

— Ravi Desai Champion CSK  (@its_DRP) April 19, 2021 > <

Full length dive by MS Dhoni, just reached down on time. pic.twitter.com/X04IhtECDs

< — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 19, 2021 > <

The @MSDhoni Dive.. pic.twitter.com/HKz9TyJ0LD

< — DHONI Army  (@DhoniArmyTN) April 19, 2021 > <

It's enough for today we love you
MS Dhoni  pic.twitter.com/WUyZfGuLAj

< — Imabzkhan MSDian (@MSDhoniRules) April 19, 2021 >महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ 2 चौकों की मदद से 17 गेंदो में 18 रन बना सके और साकरिया की गेंद पर बटलर को अपना कैच थमा बैठे।(वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा, 89 सीट पर होगा मतदान

चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर PM नरेन्द्र मोदी के 5 प्रहार

खरगे का इमोशनल दांव, कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में तो शामिल हो जाना

कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिहादी सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल : वीरेंद्र सचदेवा

Toyota Fortuner Leader Edition में क्या है खास, जानिए क्या हैं खास फीचर्स

अगला लेख