जाधव और मलिंगा को मिलाकर एक नया गेंदबाजी एक्शन बनाया रियान पराग ने (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (22:32 IST)
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग को कभी कभार ही विपक्षी टीम हाथ में गेंद सौंपती है। पंजाब के खिलाफ और आज चेन्नई के खिलाफ कप्तान संजू सैमसन ने उनसे ओवर करवाए। लेकिन उनके ओवर में एक खास बात देखने को मिली। 
 
उनका गेंदबाजी एक्शन केदार जाधव और लसिथ मलिंगा का एक मिला जुला रूप लगता है। उन्होंने हाथ को सिर के ऊपर ले जाने के बजाए कंधे से नीचे ले जाकर गेंदबाजी करना जारी रखा। ऐसी गेंदबाजी उन्होंंने पंजाब किंग्स से हुए मैच में भी करी थी। 
 
हांलाकि गेंदबाजी में रियान पराग कुछ खास नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें खास करने कप्तान ने भेजा भी नहीं था। सिर्फ ओवर निकालने के कारण से पराग को गेंदबाजी सौंपी गई थी। 
 
इस पर ट्विटर पर एक बहस छिड़ गई। कई क्रिकेट फैंस का मानना था कि रियान पराग का यह गेंदबाजी एक्शन अवैध है क्योंकि हाथ कंधे से नीचे जा रहा है। इसको अंडर आर्म बॉलिंग एक्शन कहा जाता है जो कि निषेध है। कुछ ऐसे कमेंट्स ट्विटर पर देखने को मिले।
<

Should this delivery from Riyan Parag have been ruled illegal? Vote below  #IPL2021pic.twitter.com/nD0coS7Oeg

— FlashScore Cricket Commentators (@FlashCric) April 13, 2021 >
<

Looked that Riyan Parag bowling arm. Parag's special. #IPL2021 pic.twitter.com/lFTB4L9Fv7

< — CricketMAN2 (@man4_cricket) April 19, 2021 >
<

Hey Riyan Parag, I'm your fan but

<

wHaT are YoU doing here?! #CSKvRR pic.twitter.com/lXuQpsGwbt

— as|am (@asIam_as) April 19, 2021 >
<

Riyan Parag pulls out that ball again. Dude#CSKvRR pic.twitter.com/q2s1tDtmn9

< — AK #MI (@rantworld101) April 19, 2021 >
<

Kedar Jadhav after watching Riyan Parag's bowling action pic.twitter.com/oDg7EpwKOd

< — The Educated Moron (@EducatedMoron) April 12, 2021 >
हालांकि यह गेंदबाजी भी रियान पराग के लिए कुछ काम ना आ सकी उन्होंने 1 ओवर में 16 रन दिए। जब बल्लेबाजी पर उतरे तो भी पराग कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 7 गेंदो में 3 रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर जड़ेजा को कैच थमा बैठे। (वेबदुनिया डेस्क) 
Show comments

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?