Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कप्तानी की दूसरी पारी में टॉस जीते माही, बैंगलोर के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

हमें फॉलो करें कप्तानी की दूसरी पारी में टॉस जीते माही, बैंगलोर के खिलाफ चुनी गेंदबाजी
, बुधवार, 4 मई 2022 (19:10 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी कप्तानी की दूसरी पार शुरु करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सत्र में यह पहली बार है जब महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता हो।यह महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में 200वां मैच भी है।

बैंगलोर के खिलाफ इससे पहले मैच में चेन्नई को जीत मिली थी जिसमें उसने पहले बल्लेबाजी की थी। लेकिन आज बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी करनी है।चेन्नई की टीम में एक बदलाव किया गया है और मिचेल सैंटनर की जगह मोईन अली को लाया गया है, वहीं बेंगलुरु की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

बेंगलुरु : फ़ाफ़ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज़ अहमद, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जॉश हेज़लवुड, मोहम्मद सिराज

चेन्नई : ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, महीश थीक्षना, मुकेश चौधरी, सिमरनजीत सिंह

3
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टॉप 20 में है सिर्फ 3 बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, तीनों है भारतीय, विदेशी नहीं दिखा पा रहे जलवा