Dharma Sangrah

पंजाब किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स ने रखा 160 रनों का लक्ष्य

Webdunia
सोमवार, 16 मई 2022 (21:10 IST)
मुंबई: मिशेल मार्श की 63 रन की पारी के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सोमवार को यहां पंजाब किंग्स ने सात विकेट पर 159 रन पर रोक दिया।

पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन और अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिये। कैगिसो रबाडा ने तीन ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया जबकि राहुल चाहर ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिये।

लगातार दूसरे मैच अर्धशतक लगाने वाले मार्श ने 48 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाने के अलावा दूसरे विकेट के लिए सरफराज खान (32) के साथ 51 और ललित यादव (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की।

सरफराज ने 16 गेंद की आक्रामक पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा तो वहीं ललित ने 21 गेंद की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद पंजाब को लियाम लिविंगस्टोन ने पहली गेंद पर डेविड वार्नर (शून्य) को आउट कर शानदार शुरुआत दिलायी।

मिशेल मार्श ने हालांकि अगले ओवर में रबाडा के खिलाफ लगातार दो छक्के और सलामी बल्लेबाज सरफराज खान ने तीसरे ओवर में हरप्रीत बराड़ के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौके लगाकर दबाव को कम किया।

सरफराज ने इसके बाद भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी लेकिन अर्शदीप सिंह ने पांचवें ओवर में उन्हें चलता कर दिया। अगली गेंद पर ललित यादव ने भी जॉनी बेयरस्टो को कैच थमा दिया लेकिन गेंद नो बोल हो गयी।

पंजाब के गेंदबाजों ने इसके बाद दिल्ली की रन गति पर लगाम लगा दी। मार्श ने 11वें ओवर में अर्शदीप के खिलाफ छक्का लगाया लेकिन इसी ओवर में उनकी धीमी गेंद पर ललित भानुका राजपक्षे को कैच थमा बैठे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख