महेंद्र सिंह धोनी नहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे सर जड़ेजा

Webdunia
गुरुवार, 24 मार्च 2022 (14:29 IST)
महेंद्र सिंह धोनी एक कप्तान के रूप में बहुत सफल हैं लेकिन हर अच्छी चीज का एक अंत होता है। चेन्नई सुपर किंग्स को 4 खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अब कप्तानी की कमान रविंद्र जड़ेजा को सौंप दी है। यह घोषणा चेन्नई के ट्विटर हैंडल पर की गई।

धोनी जुड़े रहेंगे चेन्नई टीम से

उल्लेखनीय है कि धोनी ने 14 वर्षाें तक सीएसके की कप्तानी की। फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने क्रिकइंफो को बताया कि धोनी सीएसके के लिए खेलना जारी रखेंगे। विश्वनाथन के अनुसार धोनी चाहते थे कि कप्तानी में होने वाला बदलाव सहज हो और उन्हें लगा कि जडेजा सीएसके का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने गुरुवार को टीम की बैठक में इस फैसले की घोषणा की। टीम 26 मार्च को पिछले सीजन के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2022 सीजन के पहले मैच के लिए तैयार होने एवं प्रशिक्षण के लिए मुंबई रवाना हो गई है।

सीएसके के सीईओ ने कहा, “ धोनी इसके बारे में काफी समय से सोच रहे थे और अब उन्हें लगा कि जडेजा को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। उन्हें लगता है कि जडेजा अभी उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का सही समय है। यह हमारी फेंचाइजी के लिए भी अच्छा होगा और यह बात धोनी के दिमाग में भी होगी। ”

https://twitter.com/AdityaRajKaul/status/1506928921543028736?s=20&t=NQknt5_HLGcQz2tAMvvahgरीटेन किए गए खिलाड़ियों में रविंद्र जड़ेजा का दाम था धोनी से भी ज्यादा

महेंद्र सिंह धोनी का बल्ले से प्रदर्शन खास ना रहा हो लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से चेन्नई को IPL 2021 फाइनल तक पहुंचाया और एक मैच में जीत भी दिलवाई। यही कारण है कि बल्ले से सिर्फ 16 मैचों में सिर्फ 16 की औसत से 114 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया गया था।

इस सूची में दूसरा नाम ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का है जिन्हें सर्वाधिक 16 करोड़ में रिटेन किया गया था। जड़ेजा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए आईपीएल 2021 में 13 विकेट चटकाए थे वहीं बल्ले से 227 रन बनाए थे।

गावस्कर ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना था कि यदि महेंद्र सिंह धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक या दो मैच में नहीं खेलने का फैसला करते हैं तो रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी संभाल सकते हैं।

धोनी 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे हैं और यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

 गावस्कर ने कहा था, ‘‘रविंद्र जडेजा पिछले कुछ वर्षों में एक खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से परिपक्व हुआ है, जिस तरह से अपने खेल के संदर्भ में उन्होंने तालमेल स्थापित किया है और जिस तरह से वह मैच की परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं, वह लाजवाब है।’’

गावस्कर ने आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, ‘‘अगर किसी मैच में एमएस धोनी विश्राम लेने का फैसला करते हैं और कप्तानी जडेजा को सौंपी जाती है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’’
Koo App

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख