ड्राइवर लुक के बाद अब IPL 2022 के नए एड में घर के बुजुर्ग बने धोनी (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (18:09 IST)
मुंबई:पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने प्रशंसकों को नए-नए लुक से हैरान करते आते हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल की भारत में वापसी के उत्साह का जश्न मनाने के लिए ‘यह अब नॉर्मल है’ अभियान के तहत दूसरी प्रोमो फिल्म लॉन्च की है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए अवतार में नजर आ रहे हैं।इससे पहले वाली प्रोमो फिल्म में धोनी बस ड्राइवर के लुक में नजर आए थे।

आईपीएल के 2022 सीजन से पहले बस ड्राइवर के लुक में नजर आए हैं। उन्होंने सवारी को बैठाकर बस भी चलाई है।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता रजनीकांत के स्टाइल में ड्राइवर बने धोनी का यह वीडियो खुद आईपीएल प्रबंधन ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर साझा किया था। दरअसल धोनी ने यह वीडियो आईपीएल 2022 सीजन को लेकर शूट किया है। इसके जरिए आईपीएल के प्रति प्रशंसकों का पागलपन दिखाया गया है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल की भारत में वापसी के उत्साह का जश्न मनाने के लिए ‘यह अब नॉर्मल है’ अभियान शुरू किया है, जिसमें धोनी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

आईपीएल की लोकप्रियता और टीजर लॉन्च के दौरान धोनी के नए लुक को प्रशंसकों द्वारा प्राप्त जबरदस्त प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए स्टार स्पोर्ट्स अभियान फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और गुजराती सहित सात भाषाओं में रिलीज

उल्लेखनीय है कि 2022 टाटा आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख