टी-20 में बतौर कप्तान 6,000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने MS धोनी

Webdunia
सोमवार, 9 मई 2022 (13:56 IST)
मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ रविवार के आईपीएल मैच में टी-20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 6,000 रन पूरे किये। वह विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये।

धोनी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ आठ गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे। चेन्नई ने दिल्ली के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में दिल्ली 117 रन पर ही सिमट गयी।

महेंद्र सिंह धोनी इस सत्र के पहले मैच में अर्धशतक बना चुके हैं। इसके बाद उन्होंने मुंबई के खिलाफ ऐसी ही छोटी लेकिन तेज पारी खेलकर मैच जिताया था। महेंद्र सिंह धोनी 11 मैचों में 32 की औसत  और 139 की स्ट्राइक रेट के साथ 163 रन बना चुके हैं।

कप्तानी की दूसरी पारी में धोनी की यह 3 मैचों में दूसरी जीत है। गौरतलब है कि धोनी को 6 हार के बाद में चेन्नई की कप्तानी मिली थी। जड़ेजा कप्तानी के बोझ तले छवि के अनूरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा गत विजेता टीम लगातार पहले 4 मैच हारी। धोनी को बहुत कठिन समय कप्तानी सौंपी गई है जब टीम टूर्नामेंट से बाहर होने में सिर्फ 1 हार दूर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख