Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 115 रनों पर पस्त हुई पंजाब किंग्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 115 रनों पर पस्त हुई पंजाब किंग्स
, बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (21:06 IST)
मुम्बई:दिल्ली कैपिटल्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स को आईपीएल के इस सत्र में उसके सबसे कम 115 रन के स्कोर पर रोक दिया।

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया। खलील अहमद , ललित यादव, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लेकर पंजाब के बल्लेबाजों को मैच में टिकने नहीं दिया। पंजाब की तरफ से विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 23 गेंदों में पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाये जबकि कप्तान मयंक अग्रवाल ने 15 गेंदों में चार चौकों के सहारे 24 रन बनाये।
webdunia

शाहरुख़ खान और राहुल चाहर ने 12-12 रन का योगदान दिया। शिखर धवन औरर जानी बेयरस्टो ने नौ-नौ रन बनाये। लियाम लिविंगस्टोन दो रन बनाकर पवेलियन लौटे।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (वीडियो)