Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 15 April 2025
webdunia

RCB की फैन गर्ल ने अपने ब्वाएफ्रैंड को मैच के बीच करा प्रपोज (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Virat Kohli
, गुरुवार, 5 मई 2022 (15:44 IST)
कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद बैंगलोर अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गया है। वहीं चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए सिर्फ 1 हार दूर खड़ा है।

कल का मैच काफी रोमांचक तो था ही लेकिन इस मैच के बीच एक वाक्या हुआ। जब चेन्नई सुपर किंग्स 79 पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। उस वक्त एक आरसीबी फैन गर्ल ने अपने ब्वाएफ्रैंड को प्रपोज किया।

अमूमन स्टेडियम में लड़के लड़कियों को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते हैं लेकिन यहां पर लड़की ने अपने प्यार का इजहार किया। इस बार भी लड़के की तरफ से हां ही हुई और उसने लड़की को गले लगा लिया।
यह प्रपोजल बैंगलोर टीम के लिए भी अच्छा ही साबित हुआ क्योंकि यहां तक चेन्नई बेहतर स्थिति में थी और लग रहा था कि यह लक्ष्य चेन्नई हासिल कर लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और चेन्नई लगातार विकेट गंवाती रही।

बहरहाल यह वाक्या काफी वायरल हुआ और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वसीम जाफर से लेकर कई लोगों ने इस पर ट्वीट किया और लड़के और लड़की को बधाई दी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC की वार्षिक रैंकिंग में भारत टी-20 में सबसे अव्वल, यह दोनों पड़ोसी देश टेस्ट और वनडे में नंबर 1