Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भावुक महेंद्र सिंह धोनी ने उठाया रविंद्र जड़ेजा को, दरार की बातें निकली अफवाह (Video)

हमें फॉलो करें भावुक महेंद्र सिंह धोनी ने उठाया रविंद्र जड़ेजा को, दरार की बातें निकली अफवाह (Video)
, मंगलवार, 30 मई 2023 (17:09 IST)
Chennai Super Kings चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी Gujarat Titans गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के अंतिम क्षणों में शांत बैठे थे। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने हार मान ली हो। लेकिन अंतिम 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर रविंद्र जड़ेजा ने वह कर दिखाया जो कभी धोनी करते थे।

कल महेंद्र सिंह धोनी का विकेट के पीछे जितना अच्छा दिन था बल्ले से उतना ही खराब दिन उनका गया। मोहित शर्मा की गेंद पर वह बिना खाता खोले आउट हो गए। यह मैच में एक अहम मोड़ था क्योंकि इससे पहले रायडू भी आउट हो गए थे।

जब रविंद्र जड़ेजा ने मोहित शर्मा के मैच की अंतिम गेंद को चौके में तब्दील कर दिया और चेन्नई जीत गई तब डगआउट के पूरे खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़े लेकिन महेंद्र सिंह धोनी रविंद्र जड़ेजा का इंतजार करते रहे। जब  रविंद्र जड़ेजा उनके पास आए तो महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें उठा लिया और वह भावुक हो गए। इस लम्हे ने उनके बीच की दरारों को महज एक अफवाह साबित कर दिया।
दरअसल यह बात तब उठने लग गई जब पिछले से पिछले रविवार को रविंद्र जड़ेजा ने एक ट्वीट किया जिसका मतलब था कि बुरे को बुरे का सिला जल्द ही मिल जाता है। इस पर उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा- बिल्कुल।
यही नहीं रविंद्र जड़ेजा के इस ट्वीट पर रिवाबा जड़ेजा जो उनकी पत्नी है उन्होंने भी यह लिखा कि उनको अपना रास्ता चुन लेना चाहिए।यह तब हुआ था जब एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेटों से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली थी। 17 अंको के साथ लीग में चेन्नई दूसरे स्थान पर रही।
हालांकि 77 रनों से जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जड़ेजा के बीच में चलते चलते कुछ बात हुई। इस बातचीत में महेंद्र सिंह धोनी  रविंद्र जड़ेजा को कुछ समझाते हुए दिख रहे थे। जबकि वीडियो में एक जगह  रविंद्र जड़ेजा महेंद्र सिंह धोनी की बात सुनकर भौंचक्के से रह गए थे और कुछ नाराज भी दिख रहे थे।
ऐसा माना जा रहा था कि यह अंद्रूनी कलह कहीं चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में असर ना दिखाए। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 बार गत विजेता गुजरात को हराकर  आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस सत्र से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कभी जीत अर्जित नहीं की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 साल के साई सुदर्शन ने 47 गेंदो पर जड़े 96 रन, जीत लिया गुजरातियों का दिल