वानखेड़े पर हुई मुंबई इंडियन्स की किरकिरी, चेन्नई के खिलाफ बना पाई सिर्फ 157 रन

Webdunia
शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (21:15 IST)
वानखेड़े स्टेडियम रनों के अंबार के लिए जाना जाता है। यहां 180 से 200 रनों का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं रहता है। लेकिन आज अपने ही घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियन्स चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट खोकर सिर्फ 157 रन बना पाई।

इस विकेट के बाद भी किशन का अंदाज नहीं बदला। उन्होंने छठे ओवर में मगाला के खिलाफ दो और चौके लगाये, जिससे पावर प्ले के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 61 रन था।

पिछले मैच में मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले तिलक वर्मा ने 13वें ओवर में जडेजा के खिलाफ छक्का लगा टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा हो गये जडेजा का तीसरा शिकार बने।ट्रिस्टन स्टब्स (10 गेंद में पांच रन) 16वें ओवर में मगाला का आईपीएल में पहला शिकार बने।

टिम डेविड (22 गेंद में 31) ने अगले ओवर में देशपांडे के खिलाफ दो छक्के और चौका लगाकर मुंबई की वापसी की कोशिश की लेकिन एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अजिंक्य रहाणे को कैच दे बैठे।आखिरी ओवर में ऋतिक शौकिन (12 गेंद में नाबाद 18) ने प्रिटोरियस के खिलाफ  तीन चौके लगाकर मुंबई के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख