लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ बनाए 176 रन, लेकिन खोए 8 विकेट

Webdunia
शनिवार, 20 मई 2023 (21:30 IST)
LSGvsKKR निकोलस पूरन की 30 गेंद में 58 रन की पारी के साथ छठे विकेट के लिए आयुष बडोनी (25) के साथ 47 गेंद में 74 रन की साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में बीच के ओवरों में लड़खड़ाने के बाद शानदार वापसी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

पूरन ने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाये। बडोनी ने 21 गेंद की पारी में दो चौका और एक छक्का लगाया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ( 27 गेंद में 28) और प्रेरक मांकड़ (20 गेंद में 26 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े थे।केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा (चार ओवर में 30 रन), सुनील नारायण (चार ओवर में 28 रन) और शारदुल ठाकुर (दो ओवर में 27 रन) ने दो-दो विकेट लिये।

शुरुआती दो ओवरों में संभल कर खेलने के बाद डिकॉक ने तीसरे ओवर में हर्षित राणा (तीन ओवर में 21 रन पर एक विकेट) पर छक्के के साथ हाथ खोला लेकिन इस गेंदबाज ने इसी ओवर में करण शर्मा (तीन) को आउट कर शानदार वापसी की।डिकॉक ने वैभव के खिलाफ भी छक्का लगाया तो वहीं मांकड़ (26) ने हर्षित के खिलाफ तीन और वरुण चक्रवर्ती (चार ओवर में 38 रन पर एक विकेट) के खिलाफ दो चौके जड़ दिये। पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 54 रन हो गया।

केकेआर के गेंदबाजों ने अब रन रोकने पर ध्यान दिया लेकिन बडोनी ने 18वें ओवर में नारायण के खिलाफ चौका और छक्का लगाकर रन गति को बढया। वह हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर शारदुल को कैच दे बैठे।अगले ओवर में पूरन ने शारदुल के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का जड़ और इस दौरान 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि ओवर तीसरी गेंद पर हैट्रिक छक्का लगाने की कोशिश में वेंकटेश को कैच दे बैठे। शारदुल ने इसी ओवर में रवि बिश्नोई (दो रन) को भी बोल्ड किया।कृष्णप्पा गौतम ने आखिरी दो गेंदों पर आंद्रे रसेल के खिलाफ छक्का और चौका जड़कर टीम के स्कोर को 175 के पार पहुंचाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख